चेयरमैन नरगिस अतहर व चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी ने नगर व जनपदवासियों को धनतेरस व दीपावली पर्व की दी बधाई

Share
भदोही। नगर पालिका परिषद भदोही की चेयरमैन  नरगिस अतहर एवं चेयरमैन पति डॉ मो0 अतहर अंसारी ने धनतेरस व दीपावली की पावन पर्व को लेकर नगर सहित जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  नरगिस अतहर ने नगर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी व अधिकारियों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि दीपावली पर्व आपसी प्रेम व सद्भावना को बढ़ावा देता है। हमें चाहिए कि हम सब मिलजुल कर अपने घरों व पड़ोसियों संग प्रेम की भावना से दीपावली मनाएं। नरगिस अतहर ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर्व पर कम से कम तेज ध्वनि वाले पटाखों का प्रयोग करें जिससे कि किसी भी बीमार व्यक्ति को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ पटाखा जलाते समय बच्चों के साथ घर के बड़े लोग अवश्य रहें। कहा ग्रीन पटाखा ही जलाएं और पटाखा जलाते समय एक बाल्टी पानी अवश्य रखें, सावधानी बरतें, जिससे कोई दुघटना न हो और सभी लोग खुशियों के साथ दीपावली के त्योहार को मनाएं। नरगिस अतहर ने कहा खुशियों का पर्व दीपावली है इसे हम सुरक्षित व सावधानी पूर्वक मनाएं। कहा वैसे तो नित्यदिन नगर में साफ-सफाई होती ही रहती है लेकिन पर्व को देखते हुए नगर व नगर के बढ़े हुए ग्रामीण क्षेत्रो में विशेष अभियान चला कर साफ-सफाई कराई जा रही है। कहा खास तौर पर मंदिर व उनके मार्गो तथा सड़को पर सफाई कर चुने का छिड़काव की जा रही है। श्रीमती नरगिस अतहर ने कहा दीपावली पर्व सभी के जीवन में सुख सम्रद्धि, प्रकाश ऊर्जा व शुख शांति ले कर आए यही ईश्वर से कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *