धनतेरस पर जमानियां के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, बर्तन से लेकर वाहनों तक जमकर हुई खरीदारी

Share

जमानियां। धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह से ही नगर के कस्बा बाजार और स्टेशन बाजार में रौनक देखते ही बन रही है। त्योहार को लेकर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल रही और सुबह से देर शाम तक खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा के चलते लोगों ने अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी की।बाजार में स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। पारंपरिक बर्तनों के साथ नए डिजाइन के कुकर, डिनर सेट और आकर्षक घरेलू सामान भी ग्राहकों की पसंद बने। वहीं सोने-चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और आभूषणों की दुकानों पर भी खरीदारों की आवाजाही बनी रही।इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और स्मार्टफोन की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ वहीं स्टेशन बाजार स्थित तलाशपुर के पास जेपी हीरो एजेंसी के दोपहिया वाहन शोरूम पर पहले से बुक किए गए वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ पहुंची। इसके अलावा चार पहिया वाहनों की बुकिंग और खरीदारी को लेकर भी लोगों में उत्साह रहा।त्योहार को लेकर बाजारों में मिट्टी के दीये, खिलौने, रंगोली, पूजा सामग्री, कपड़े और घरों को सजाने वाले सामान की अस्थायी दुकानें भी सजाई गई थीं। इन दुकानों पर भी लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजारों की रौनक और ग्राहकों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। व्यापारियों को धनतेरस और दीपावली पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के बाजार पहुंचने से कस्बा और स्टेशन बाजार में पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा। धनतेरस के साथ ही दीपावली की खरीदारी ने जमानियां के बाजारों में त्योहार का रंग और गहरा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *