कोहरे से पहले सड़क सुरक्षा की तैयारी, 150 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप

Share
बिजनौर। नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाते हुए बिजनौर यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 150 से अधिक वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए हैं।शरद ऋतु में कोहरे और कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette इससे रात के समय और घने कोहरे में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दूर से ही दिखाई दे सकेंगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।इसके साथ ही यातायात पुलिस की टीम विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। बच्चों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने, यातायात संकेतों को समझने और नियमों का पालन करने की जानकारी दी जा रही है। पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान के प्रति भी बच्चों को सचेत किया।वहीं, जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट चस्पा किए गए और राहगीरों को वितरित कर जागरूक किया गया।यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप रिफ्लेक्टिव टेप जरूर लगवाएं। कोहरे में वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें, वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का उद्देश्य जागरूकता और सावधानी के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *