भदोही। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सत्ताधारी दल के नेताओं ने लखनऊ की दौड़ शुरू कर दी है। टिकट की दावेदारी को मजबूत करने और संगठन में पकड़ बनाए रखने के लिए नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मदनलाल बिंद ने औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के साथ लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। भाजपा नेता मदनलाल बिंद की नजर इस बार भदोही विधानसभा सीट पर है। वे लंबे समय से जिले में सक्रिय और भाजपा से जुड़े हुए हैं।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteमदनलाल बिंद की बिंद समाज के बड़े चेहरे के रूप में पहचान है। भदोही की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।बिंद समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा हो, लेकिन सियासी गलियारों में इसे भदोही विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मुलाकात के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। फिलहाल भाजपा में टिकट वितरण को लेकर कोई औपचारिक प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से मदनलाल बिंद की सक्रियता बढ़ी है और वे मुख्यमंत्री और संगठन के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं, वह साफ संकेत दे रही है कि उन्होंने भदोही विधानसभा सीट के लिए अभी से लखनऊ में लॉबिंग तेज कर दी है।