महराजगंज ;मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना कोतवाली की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा अमहवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक शुभम कुमार पाठक, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, महिला आरक्षी दीक्षा सिंह, निशा कुमारी और आरक्षी वीरेंद्र यादव ने बालिकाओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette टीम ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने और पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों और उनके लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने 1090, 112, 181 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस टीम ने बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय उचित माध्यम से शिकायत करने कीजानकारी दी गई।