एसपी विनय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

Share

गाजीपुर । नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबित फाइलों, जनशिकायतों के निस्तारण और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ, आंकिक शाखा, स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू), साइबर सेल सहित कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की जाए।पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में अभिलेखों और फाइलों को व्यवस्थित रखने तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही कार्यालय आने वाले फरियादियों के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान और पुलिस का अच्छा व्यवहार आमजन का विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *