मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत ललितपुर पुलिस का जागरूकता अभियान 

Share
 ललितपुर- पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद ललितपुर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों/ एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से *महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा, छेड़छाड़ एवं पीछा करने (Stalking) से बचाव, सोशल मीडिया की सुरक्षित उपयोगिता, कानूनी सहायता एवं हेल्पलाइन, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम आदि से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।साइबर सुरक्षा- के संबंध में जागरूक करते हुए फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। एंटी रोमियो टीमों द्वारा विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर मनचलों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी गई तथा महिलाओं/बालिकाओं को परेशान करने वाले व्यक्तियों की शिकायत हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *