ललितपुर। शान्ति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मेडिकल कॉलेज भवन स्थित एलटी-5 में बोधिसत्व शान्ति साहू की द्वितीय पुण्यतिथि एवं ट्रस्ट के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहदान, अंगदान एवं रक्तदान के माध्यम से मानव जीवन बचाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने शान्ति साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ट्रस्ट के संस्थापक खुशाल चन्द्र साहू ने कहा कि शान्ति साहू का देहदान और अंगदान मानव सेवा की ऐसी विरासत है, जिसे जन- जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का प्रयास देहदान, अंगदान और रक्तदान को समाज की जीवनरक्षक जनसेवा का हिस्सा बनाना है। समारोह में ट्रस्ट की स्थापना के बाद अब तक किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्ष 2025 से अब तक 139 देहदान संकल्प पत्र तथा 98 अंगदान संकल्प तथा 400 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया जा चुका है। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को रक्त सहायता करने, नेत्र उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण और देहदान-अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। अध्यक्षता कर रहे डॉ. पवन सूद ने उपस्थित लोगों तथा अंगदान का संकल्प लेने वाले लोगों को देहदान, अंगदान एवं मानव कल्याण की शपथ दिलाई।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ उन्होंने देहदान, अंगदान एवं रक्तदान को मानव जीवन की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बताया और अधिक से अधिक लोगों से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। समारोह के दौरान मानव सेवा एवं जीवन रक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं नोटो के माध्यम से अंगदान का संकल्प लेने वाले संकल्पकर्ताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाकर अनेक जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. श्रुति सिंह, विभागाध्यक्ष एनाटॉमी, डॉ. मोनिका जायसवाल, प्रो. डॉ. देश निधि, डॉ. प्रिया जैन तथा मैनेजर नंदलाल यादव सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद रहे। , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल साहू, उपाध्यक्ष अंकुर जैन ‘सानू बाबा’ एवं महेश कुशवाहा, महामंत्री राजपाल सिंह, काउंसलर डॉ. केएस यादव, मंत्री रामस्वरूप पटेल, कोषाध्यक्ष सुषमा साध, जिला पंचायत सदस्य धनंजय यादव, अखिलेश साहू, आदर्श साध एवं सतीश चंद्र जैन, ट्रस्ट मीडिया से अमित लखेरा एवं देवेन्द्र साहू सहित ट्रस्ट पदाधिकारी और देहदान- अंगदान संकल्पकर्ता उपस्थित रहे। संचालन ब्रजमोहन संज्ञा ने किया। समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष ला.महेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मानव जीवन की रक्षा रूपी इस मिशन को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए बोधिसत्व शान्ति साहू के देहदान एवं अंगदान के संकल्प को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए मानव जीवन की रक्षा और चिकित्सा शिक्षा के लिए अधिक से अधिक लोग देहदान, अंगदान एवं रक्तदान का संकल्प लेकर इस जनसेवा अभियान से जुड़ें।