नगीना । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय पार्षद एड.रोहित रवि ने बताया की सेवा संकल्प अभियान के निमित्त विकसित भारत संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसके निमित्त नगीना विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागृत किया जा सके। उन्होंने बताया कि आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो की 2014 में दसवें स्थान पर थी आज भारत की विकास दर 5.4 से उठकर 7.8 प्रतिशत है एवं सरकार के एवं जनता के प्रयास से 2047 तक भारत को विकसित बनाने हेतु संकल्प लेकर विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहे हैं। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने बहुत अच्छा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया आज नगीना विधानसभा में 19 स्थान पर यह नुक्कड़ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि प्रांतीय परिषद एड.रोहित कुमार रवि, प्रधानाचार्य महेश कुमार,आचार्य सुभाष कुमार विद्यालय स्टाफ एवं विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।