नवाबगंज,उन्नाव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज से गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली रैली में आशा बहुओं, संगिनी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।रैली के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के प्रति जागरूक किया। साथ ही बुखार आने पर लापरवाही न बरतते हुए तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की अपील की गई।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/रैली में ‘स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है’ और ‘बुखार में देरी पड़ेगी भारी’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। लोगों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना चाहिए और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बुखार होने पर समय से जांच और उपचार कराना भी जरूरी है।रैली में प्रशांत दीक्षित, बीसीपीएम संगिता गौतम, संगिनी तथा आशा बहुओं समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।एक से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। वहीं 12 से 31 अक्टूबर तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगे।