उन्नाव। सेंट जूस इंटर कॉलेज में गुरुवार को “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और स्टंटबाजी से होने वाले खतरों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteमिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई। वहीं साइबर थाना टीम ने ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए। साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में यातायात प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक यातायात तिलक सिंह, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, साइबर थाना से आरक्षी तरुण, समसुद्दीन व विपिन तथा सदर कोतवाली की महिला आरक्षी सोनिया शर्मा, साधना व करिश्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया।