नगीना । भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम कर आंगनबाड़ी केंद्र लाल सराय नगीना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में रोहित रवि की माताजी संतोष देवी ने कहा कि एक समय देश में आतंकवाद और अशांति का माहौल था, जिससे विकास की गति भी प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रांतीय पार्षद एड. रोहित रवि की माताजी संतोष देवी ने आंगन मिलन कार्यक्रम कर आंगनबाड़ी केंद्र लाल सराय नगीना की कार्यकत्री हेमलता रवि एवं आंगनबाड़ी सहायिका प्रशंसा देवी को पटके पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पहले प्रांतीय पार्षद रोहित रवि, पूर्व विधायक सतीश गौतम एवं संतोष देवी, हेमलता रवि ने आंगनबाड़ी केंद्र पर सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को पूर्व विधायक सतीश गौतम, प्रांतीय पार्षद रोहित रवि व विश्वास बिश्नोई ने टाफियां बांटी इस अवसर पर जावेद निसार, मनी जाटव, रोहन सिंह, अमर नंदा एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।