शेरकोट । सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत बुधवार शाम हरेवली तिराहे और बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट ‘नमो सेवा- अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ से आई नाट्य टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और समाज के जरूरतमंद लोगों से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया।कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए विभिन्न सेवा कार्यों को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से लोगों को सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपाल सैनी ने की। मंडल महामंत्री शिवकुमार ने संचालन किया, जबकि धामपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मवीर चौहान कार्यक्रम संयोजक रहे।इस अवसर पर संजीव राजपूत, तितेरद कुमार, संजय प्रजापति, दौलत सिंह, यशपाल सिंह, रजनी और खुबजा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।