सेवानिवृत्त होने पर उप निरीक्षक हरि प्रकाश को दी भावभीनी विदाई

Share
नहटौर। कोतवाली नहटौर में लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक हरि प्रकाश के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सेवाकाल के अनुभव साझा किए और सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। सेवाकाल के अंतिम दिन भी उपनिरीक्षक ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक विवेचना का निस्तारण किया।समारोह में कोतवाल किशन अवतार सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए अधिकारी और कर्मचारी को प्रतिदिन विभिन्न परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। उपनिरीक्षक हरि प्रकाश ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के अंतिम दिन विवेचना का निस्तारण कर उन्होंने कर्तव्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। सेवानिवृत्ति के बाद का जीवन परिवार के साथ सुखमय और स्वस्थ रहे, यही कामना है।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/एसएसआई कुलजीत सिंह, एसआई दीपक कुमार, अशोक मलिक, अनिल राणा, सरताज अहमद, सोनू निगम और संयम यादव सहित पुलिसकर्मियों ने उपनिरीक्षक हरि प्रकाश के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। हेड कांस्टेबल अशोक चौधरी और प्रवीण चौहान समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि विभागीय कार्यों के दौरान उनके अनुभव और सहयोग से काफी कुछ सीखने को मिला। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार महकार सिंह तोमर,दैनिक पहल टुडे के जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी तथा युवा पत्रकार सोनी शर्मा ने पहुँचकर उप निरीक्षक हरि प्रकाश को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। पत्रकारों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय तक पुलिस विभाग में सेवा देना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखद और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभवों को याद किया। अंत में कोतवाल किशन अवतार सिंह समेत पुलिस स्टाफ ने उपनिरीक्षक हरि प्रकाश को सम्मानपूर्वक विदाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *