कृषक गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया

Share
 रेहड़ । द्वारिकेश शुगर मिल बहादरपुर, अफजलगढ़ के तत्वाधान में गांव उदयपुर में किसान बलवीर सिंह के आवास पर एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जबकि दूसरी कृषक गोष्ठी का आयोजन गांव हर्रावाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान किसानों को शरद कालीन गन्ना बुवाई और इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) उमेश कुमार सिंह बिसेन ने किसानों को नई गन्ना प्रजाति की बुवाई और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन और लाभ के लिए गन्ना तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उधर गांव हर्रावाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त गन्ना प्रबंधक अनिल कुमार धंकड ने कृषकों को ट्रेंच विधि से बुआई करने, मशीनीकृत गन्ना कटाई, गन्ने में एकीकृत कीट से बचाव, मिट्टी जनित रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु ट्राइकोडर्मा आधारित मृदा उपचार की जानकारी दी। 30 सितंबर 2026 से पूर्व नए सदस्यों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य गन्ना प्रबंधक अनिल सिंह पंवार, जोनल गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार त्यागी, मुनेंद्र सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे। रेहड़ ।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/  द्वारिकेश शुगर मिल बहादरपुर, अफजलगढ़ के तत्वाधान में गांव उदयपुर में किसान बलवीर सिंह के आवास पर एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जबकि दूसरी कृषक गोष्ठी का आयोजन गांव हर्रावाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। इस दौरान किसानों को शरद कालीन गन्ना बुवाई और इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) उमेश कुमार सिंह बिसेन ने किसानों को नई गन्ना प्रजाति की बुवाई और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन और लाभ के लिए गन्ना तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उधर गांव हर्रावाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित गोष्ठी में अतिरिक्त गन्ना प्रबंधक अनिल कुमार धंकड ने कृषकों को ट्रेंच विधि से बुआई करने, मशीनीकृत गन्ना कटाई, गन्ने में एकीकृत कीट से बचाव, मिट्टी जनित रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु ट्राइकोडर्मा आधारित मृदा उपचार की जानकारी दी। 30 सितंबर 2026 से पूर्व नए सदस्यों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य गन्ना प्रबंधक अनिल सिंह पंवार, जोनल गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार त्यागी, मुनेंद्र सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *