जनपद न्यायाधीश व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Share
बिजनौर । जनपद न्यायाधीश संजय कुमार सप्तम तथा जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने  जिला कारागार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु व सामग्री का मिलना प्रकाश में नहीं आया। जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने कारागार के निरीक्षण के दौरान बंदियों की समस्याओं, स्वास्थ्य, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ उन्होंने पाकशाला व स्वास्थ्य केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से विधिक सहायता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कारागार में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चंद्रा, प्रभारी मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट नैंसी धुन्ना, पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई व संबंधित न्यायिक एवं कारागार विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *