सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की जनसुनवाई में बुधवार को जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवागमन की सुविधा और आत्मनिर्भरता की सौगात मिली। जिलाधिकारी ने सीएसआर फंड से दोनों पैरों से दिव्यांग दो लोगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। ग्राम तिरनाही, बिच्छी, रॉबर्ट्सगंज निवासी दीपक पुत्र राजू और ग्राम मारकुंडी, रॉबर्ट्सगंज निवासी शशि पुत्र नान्हू को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल से लाभार्थियों का आवागमन सुगम होगा और दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना भी है। इसी क्रम में ग्राम कैथी निवासी अनन्या पांडेय पुत्री महेश देव पांडेय, जो रघुकुल अकादमी चतरा की छात्रा हैं, को भी जिलाधिकारी ने साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने पर छात्रा के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। जिलाधिकारी ने उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नियमित विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में आने वाले दिव्यांगजनों समेत अन्य पात्र जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।