जमानियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किया गया एक माह का सेवा संकल्प अभियान क्षेत्र में जारी है। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत सेवा, जनकल्याण और जनसंपर्क से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।सोमवार को विकासखंड सभागार में अभियान के तहत सेवा कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और संबंधित कर्मियों की ओर से लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाकर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर तथा नि:शुल्क दवा वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, संगिनी एवं आशा कार्यकर्ताओं से भी अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। साथ ही ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों से जुड़े पहलुओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।दिग्विजय कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों से जुड़ सकें।भाजपा की ओर से अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करने और जनसंपर्क को व्यापक बनाने की योजना है। साथ ही वाडनगर और काशी से जुड़े विशेष जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान को गति देने की तैयारी की जा रही है।