*जेरियाट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया ने प्रदान की वर्ष 2026 की फेलोशिप, सम्मान पदक से भी नवाजा*

Share
लखीमपुर खीरी। चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिले के चिकित्सक डॉ. शिखर बाजपेयी को जेरियाट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से वर्ष 2026 की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान विशेष रूप से वृद्धावस्था चिकित्सा (जेरियाट्रिक मेडिसिन) के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया सोसायटी की ओर से डॉ. शिखर बाजपेयी को ‘फेलो ऑफ जेरियाट्रिक सोसायटी ऑफ इंडिया-2026’ की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्हें सम्मान पदक देकर भी सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र में कार्य करते हुए वृद्धजनों के स्वास्थ्य, बेहतर चिकित्सा सेवाओं और वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति उनके योगदान को इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया।डॉ. शिखर बाजपेयी को मिली इस उपलब्धि को जिले के चिकित्सा जगत के लिए भी गौरवपूर्ण माना जा रहा है। उनकी इस सफलता पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों, सहयोगियों, शुभचिंतकों और परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *