नहटौर। फुलसंदा बिजलीघर पर काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने दो माह से वेतन नहीं मिलने और सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को सांकेतिक धरना दिया। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कंपनी और सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई।कर्मचारियों के अनुसार जुलाई 2026 से ग्लोबलटेक क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड को टेंडर मिलने के बाद से उन्हें वेतन नहीं मिला है। जुलाई और अगस्त का वेतन बकाया होने के कारण कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाने में परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई और बीमारी के दौरान इलाज का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteकर्मचारियों ने बताया कि बिजलीघर पर काम के दौरान उन्हें कई तरह के जोखिम उठाने पड़ते हैं, लेकिन कंपनी की ओर से अब तक सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराई गई। कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बकाया दोनों माह का वेतन दिलाने, सुरक्षा किट उपलब्ध कराने और कार्यस्थल पर जरूरी सुविधाएं देने की मांग की। संघ पदाधिकारियों के अनुसार 17 और 18 सितंबर को सांकेतिक धरना रखा गया है। इसके बाद भी वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो 19 सितंबर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।धरने में नगीना डिविजन के संयुक्त मंत्री संदीप कुमार, नितिन कुमार, विकास कुमार, मुन्नू सिंह, कपिल कुमार, दिवाकर, परवीन सिंह, कमलजीत सिंह, राजेंद्र सिंह और रोहित कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।