27 सितंबर के प्रयागराज कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव पहुंची लोजपा (रामविलास), जनचौपाल लगाकर किया आमंत्रित

Share
भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आगामी 27 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित यूथ बोले तो कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भदोही जनपद में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भगवानपुर, कंचनपुर, बड़ागांव एवं पिपरगांव में जनचौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं आम जनमानस से मुलाकात की गई। लोगों को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों में चिराग पासवान जी के कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिला। युवाओं एवं आम लोगों ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी को लेकर उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव कमल तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे, अवनीश तिवारी, विजय पासी, राम अवध मिश्रा, राहुल तिवारी, गोविंद पासवान, आशीष पासी, संतोष दुबे, अभिनव तिवारी एवं अवधेश कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि गांव-गांव संपर्क और जनचौपाल के माध्यम से लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *