नहटौर। एसएनएसएम इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हल्दौर क्षेत्र स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। अलग-अलग विद्यालयों से पहुंचे 30 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 13 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।प्रतियोगिता नहटौर ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच एवं नेशनल रेफरी चमन सिंह सैनी की देखरेख में हुई। बालिका वर्ग में सुनैना, जाह्नवी सैनी, प्रिया सैनी, सुंदरी, कनक और गरिमा सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में वेदांश शर्मा, अंश शर्मा, ईशान मलिक, रितिक, ऋषभ, आर्यन और शिव कुमार प्रथम रहे
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette।चयनित खिलाड़ियों में एसएनएसएम इंटर कॉलेज के 11 और बलराम कुंवर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो खिलाड़ी शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।कोच चमन सिंह सैनी ने बताया कि जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 21 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।इस दौरान एसएनएसएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक दर्पण त्यागी, प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार त्यागी, वासु त्यागी, सुरेंद्र शर्मा और जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।