प्राचीन शिव मंदिर में भगवान गणेश जी की पीतल की मूर्ति स्थापित 

Share
बिजनौर । नई बस्ती स्थित प्राचीन शिव मंदिर ( खाटू श्याम मंदिर ) में इस बार भगवान गणेश जी की पीतल की मूर्ति स्थापित की गई है।
मूर्ति स्थापना के समय प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की विधि विधान से पूजा की गई । इस कार्यक्रम मे दीपक मोनू गर्ग संतराम देशवाल  नितिन देशवाल मिथुन कौशिक राघव भारद्वाज कृष्णा ठाकुर कृष अग्रवाल अंकित पंडित सहित असंख्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया एवं सुख शांति व समृद्धि की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteमंदिर के मुख्य पुजारी पण्डित कौशल किशोर कौशिक व पण्डित अस्मांक कौशिक ने बताया कि प्रतिवर्ष मिट्टी की कैमिकल युक्त मूर्तियों से गंगाजल प्रदूषित होता जा रहा है । माँ गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्यों और पं० कौशल किशोर कौशिक व अस्मांक कौशिक के सहयोग से इस बार श्री गणेश जी की पीतल की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया । इस मूर्ति को विसर्जन की परपंरा को पूरा करके पुनः मंदिर में लाकर रख दिया जायेगा औरअगले वर्ष पुनः इस मूर्ति को भगवान श्रीगणेश की स्थापना परपंरा को पूरा करने के काम में लाया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *