गाजीपुर/नंदगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सबुआ में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव पुनीता सिंह खुशबू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन किशन गुप्ता की ओर से किया गया।
इस अवसर पर सपा नेत्री पुनीता सिंह खुशबू ने उपस्थित लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबुआ ग्रामसभा के लोगों ने जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ उनका स्वागत किया, उसके लिए वह हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और आशीर्वाद समाजवादी पार्टी को लगातार मजबूत कर रहा है।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा समय में महंगाई चरम सीमा पर है और आम आदमी अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए परेशान है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है और समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर विकास की गति तेज होगी तथा समाज के सभी वर्गों के हित में योजनाएं संचालित की जाएंगी।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं को 40 हजार रुपये की सहायता सहित पार्टी की ओर से किए जा रहे विभिन्न वादों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को बिजली में राहत देने और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की अपील की।उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत और जनता के समर्थन से 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवाद कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान सेक्टर प्रभारी खुर्रम अली, जोनल प्रभारी शरीफ खान तथा यादव महासभा एवं पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।