राजीव जायसवाल बड़हलगंज नगर पंचायत के भैंसवली गांव की रहने वाली प्रेमशीला रावत पत्नी स्वर्गीय राजन रावत की शिकायत पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इन पर मारपीट की धमकी देने और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पीड़िता प्रेमशीला रावत ने बड़हलगंज थाने में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि गांव के ही निरंजन यादव, बलराम यादव और परशुराम यादव (बेटे बगेदू यादव) पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर उन्हें रोज भद्दी गालियां देते हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते हैं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/प्रेमशीला के मुताबिक, मना करने पर भी ये लोग नहीं मानते। निरंजन यादव अपनी फेसबुक आईडी से उन्हें और उनकी एक दोस्त को बदनाम करने के इरादे से गलत बातें लिखकर पोस्ट कर रहा है। इस पोस्ट से दोनों परिवारों की काफी बदनामी हो रही है।जब भी प्रेमशीला और उनकी दोस्त इन लोगों से इस बारे में पूछती हैं, तो ये लोग लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। पीड़िता ने पुलिस से केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर धारा 352, 351(3) और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 67 में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।