भदोही। औराई विधानसभा क्षेत्र की रही तेजतर्रार पूर्व विधायक मधुबाला पासी व उनके पति सौरभ जी ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय जाकर समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाक़ात कर औराई विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने अपना आवेदन पत्र सौंपा और चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की। पूर्व विधायक मधुबाला पासी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीडीए जननायक अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से भी भेंट कर विधानसभा चुनाव के लिए अपना आवेदन सौंपा। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेताजी अमर रहें। पार्टी नेतृत्व के आशीर्वाद से औराई में समाजवादी विचारधारा को और मजबूत किया जा रहा है और आगे भी मजबूत किया जाता रहेगा। चुनाव में पार्टी से जुड़े सभी नेताओं का टिकट मांगने का अधिकार है। हमने भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर अपना पक्ष रखा।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/श्रीमती मधुबाला पासी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा टिकट देने का भरोसा दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का जो भी निर्णय होगा वह सर्वमान्य है। कहा वैसे चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। क्षेत्र की जनता के बीच जाकर लगातार उनसे संपर्क किया जा रहा है। श्रीमती मधुबाला पासी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार के समय किए गए विकास कार्यों को जनता को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को लेकर जनता में आक्रोश है। निश्चित तौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। औराई विधानसभा क्षेत्र की जनता की मानें तो पूर्व विधायक मधुबाला पासी एक सरल स्वभाव तथा क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में शामिल होने वाली महिला हैं, उनको हर वर्ग पसंद करता है। जनता ने कहा कि जब वे विधायक रही तो उन्होंने क्षेत्र में बहोत विकास कार्य किए है। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य की जनता आज तक बखान कर रही है। औराई विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग की जनता की यही पुकार है अबकी बार पूर्व विधायक मधुबाला पासी को ही वोट देने का पूरा मन बनाया गया है। लोगो ने कहा अगर भैया अखिलेश जी पूर्व विधायक मधुबाला पासी को टिकट देते है तो निश्चित ही सपा का सीट जीत कर अखिलेश भैया के झोली में दिया जाएगा।