बारावफात को लेकर प्रशासन अलर्ट, जुलूस में नई परंपरा पर रोक

Share
उन्नाव। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की मौजूदगी में धर्मगुरुओं व अधिकारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई।बैठक में धर्मगुरुओं ने जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही मनाया जाए और किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteडीएम ने जुलूस के मार्गों की संयुक्त रूप से जांच कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जर्जर विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के साथ भीड़ का आकलन कर आवश्यक पुलिस बल तैनात करने को कहा।उन्होंने निर्देश दिया कि जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएं। डीजे की ऊंचाई और झंडों की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए। डीजे पर अश्लील गाने न बजें और युवा डीजे के ऊपर न बैठें। जुलूस मार्गों से आवारा पशुओं को हटाकर गौशालाओं में भेजने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *