सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में होने वाले मासिक एवं त्रैमासिक निरीक्षण के तहत डीएम ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट कक्षों की स्थिति बारीकी से देखी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिलाधिकारी ने गोदाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गोदाम परिसर की निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। डीएम ने गोदाम परिसर के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण की रिपोर्ट नियमानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी जाएगी।