बलिया। अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक बलिया जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित पेंशन तिरंगा यात्रा के क्रम में अटेवा पेंशन बचाओ मंच,बलिया के तत्वावधान एवं जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय, महामंत्री राकेश कुमार मौर्य एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के समेकित नेतृत्व में जनपद के सैकड़ो शिक्षक/कर्मचारियों/अधिकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, निजीकरण के विरोध एवं जबरन थोपी गई TET अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु एक “पेंशन तिरंगा यात्रा ” आज निकाली गई। यह यात्रा PWD चौराहा बलिया से निकलकर टाउन चौराहा के रास्ते रोडवेज रेलवे स्टेशन, महुवा मोड़, मिड्ढा चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। इस ” पेंशन तिरंगा यात्रा” में हजारों की संख्या में शिक्षको एवं कर्मचारीयों के अलावा विभिन्न संगठनों एवं संघों के कर्मचारी एवं शिक्षक नेताओं ने पूरे जोर-जोर से अभी प्रतिभागिता की । इस ” पेंशन तिरंगा यात्रा ” में जनपद के प्रत्येक विभागों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं मार्च में नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उनके नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंज उठा। अटेवा बलिया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन भी सौंपा गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ इस ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटेवा जिला संरक्षक अभिषेक राय, जिला कोषाध्यक्ष संजय पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय राय, उपाध्यक्ष द्वय अखिलेश सिंह, पंकज सिंह,जिला संगठनमंत्री द्वय मलय पांडेय,राजीव गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह, जिला मंत्री गणेश सिंह, कुलभूषण त्रिपाठी(संयुक्त मंत्री),रंजन दीक्षित,पंकज कुमार, अजय सिंह अध्यक्ष जिला श्रमिक समन्वयक समिति, अविनाश उपाध्याय महामंत्री जिला श्रमिक समन्वयक समिति, डॉ सुशील तिवारी अध्यक्ष विकास भवन संघ,चंद्रशेखर यादव(मुबारक हुसैन) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंचायती राज्य सफाई कर्मचारी संघ अजय सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, ज्ञान प्रकाश जिला सह संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजेश तिवारी महामंत्री पी डब्लू डी, श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष एल ए संघ, धनंजय चौबे अध्यक्ष एक्स-रे टेक्नीशियन, अजीत सिंह (सीटू अध्यक्ष),अशोक सिंह(DPA अध्यक्ष),रघुवंश उपाध्याय(SRA) हेमंत सिंह(अध्यक्ष रा.क.संयुक्त परिषद,लाल साहब यादव एकजुट, धर्मनाथ सिंह,(माध्यमिक) शैलेश सिंह (माध्यमिक मंत्री) अरुण सिंह संरक्षक बीबीटीसी,धीरज राय,नित्यानंद,ओंकार पांडेय,अजीत पाठक,निर्भय नारायण सिंह (लेखपाल संघ जिलाध्यक)अविनाश सिंह(लेखपाल संघ सदर)प्रेम शंकर सिंह ,पंकज सिंह जल निगम अध्यक्ष,जितेंद्र मिश्रा जल निगम,शर्मीला सिंह मीडिया महिला संघ, राजकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष एकजुट, राम जी वर्मा अध्यक्ष बांसडीह अटेवा,राकेश सिंह नगरा अध्यक्ष,क्रांतिदेव सिंह अध्यक्ष ब्लॉक नवानगर, मदन यादव ब्लॉक मंत्री नवानगर, राकेश सिंह अध्यक्ष ब्लॉक नगरा, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पंदह, अंकुर द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष हनुमानगंज,संजय खरवार कोषाध्यक्ष बांसडीह, जयदीप यादव (सीयर), हरेंद्र कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष बांसडीह,सतीश सिंह गड़वार मंत्री, राघवेंद्र सिंह,राजीव सिंह,अनिल सिंह बैरिया,अशोक तिवारी,अजय आनंद,चंदन सिंह,निर्भय सिंह,विवेक सिंह,विवेक सिंह(मंगल पांडेय जी के प्रपौत्र) आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कर्मचारियों अटेवा पूरे दम खम से प्रतिभाग किया।