कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, बसों को दिखाई हरी झंडी

Share
उन्नाव। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पद्म विभूषण स्व. कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पंचम पुण्यतिथि एवं चतुर्थ ‘हिन्दू गौरव दिवस’ के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, सनातन संस्कृति के गौरव और सुशासन के लिए समर्पित रहा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने राजनीति में शुचिता, दृढ़ संकल्प और अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाया।जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि बाबू जी संगठन के आधार स्तंभ और जन-जन के नेता थे। उन्होंने गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद विधायक पंकज गुप्ता और जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं व समर्थकों से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुत्तन लाल पाल समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ‘बाबू जी’ के जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *