हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Share
नवाबगंज, उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजगैन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हरे रंग का लोहे का हैंड पंप का हत्था भी बरामद करने का दावा किया है।अजगैन पुलिस के अनुसार शुक्रवार को  निरीक्षक मो. नईम खां पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में जुटे थे।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसी दौरान सूचना के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 333/2026 में नामजद आरोपी सोनू लोध (26) पुत्र अर्जुन लोध निवासी शेखूपुर जन्सार, थाना अजगैन को जन्सार रोड स्थित तालाब के पास छिदनीखेड़ा वाले के खेत में बनी झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 109 तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का हत्था बरामद किया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय उन्नाव में पेश करने के लिए भेजा गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मो. नईम खां, कांस्टेबल वैभव दीक्षित और कांस्टेबल अभय राजा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *