विमल द्विवेदी के नेतृत्व में निकली 151 मीटर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से गूंजा उन्नाव

Share
उन्नाव नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी के नेतृत्व में गुरुवार को उन्नाव में 151 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाया। यात्रा के दौरान शहर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।गांधी चौराहा से यात्रा का शुभारंभ वीर नारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और स्वतंत्रता सेनानी विशम्भर दयाल त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और जिलाधिकारी घनश्याम मीणा मौजूद रहे।राष्ट्रगान के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स के नेतृत्व में निकली परेड में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का उत्साह नजर आया। 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी तो जगह-जगह लोगों ने खड़े होकर तिरंगे का अभिवादन किया और यात्रा का स्वागत किया।तिरंगा यात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। देश के सामर्थ्य को दर्शाती ब्रह्मोस मिसाइल की प्रतिकृति, शौर्य और पराक्रम की प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, अमर क्रांतिकारियों के जीवन पर आधारित झांकियां तथा परमवीर चक्र विजेताओं के अदम्य साहस को समर्पित झांकी प्रमुख आकर्षण रहीं।
व्यापारियों और नगरवासियों ने किया स्वागत
बैंड-बाजों की धुनों के बीच यात्रा का विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों और व्यापारियों ने स्वागत किया। कई जगह लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
यात्रा के दौरान विमल द्विवेदी ने महादेव चौक पर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अमर महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *