तीसा के बैरागढ़ मार्ग पर भीषण हादसा: निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 यात्रियों की मौत, कई गंभीर

Share

चंबा:  जिला के तीसा क्षेत्र अंतर्गत बैरागढ़ से चंबा आ रही एक निजी बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों व प्रशासन की मदद से घायलों को तुरंत पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया गया।readmore:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/घटना की खबर मिलते ही चंबा सदर विधायक श्री नीरज नैय्यर ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर मेडिकल कॉलेज का रुख किया और प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता, एमएस डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मानिक सहगल एवं डॉ. अश्वनी को घायलों के त्वरित व निःशुल्क इलाज के सख्त निर्देश दिए। इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विधायक नैय्यर ने कहा कि अपनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा की कल्पना भी नहीं की जा सकती; उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को संबल देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *