विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुआ पयागपुर क्षेत्र के हजारो लोग हुए शामिल

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। स्वतंत्रता दिवस के पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को विधानसभा पयागपुर क्षेत्र में विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। धनुही, विशेश्वरगंज और पयागपुर मंडल में आयोजित यात्राओं में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।धनुही मंडल में गांधी आश्रम से तिलहरा मोड़, विशेश्वरगंज में ब्लॉक मुख्यालय से कृष्णा पेट्रोलियम तथा पयागपुर मंडल में रामालय गेस्ट हाउस से त्रिमुहानी नहर पुल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।विधान‌सभा संयोजक संयोजक निशंक त्रिपाठी ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। “एक तिरंगा—एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश के साथ यात्रा का समापन हुआ।कार्यक्रम में नि. जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी प्रमुख‌ प्रतिनिधि राकेश पाण्डेय पूर्व प्रमुख श्री सच्चिदानंद पाठक मंडल अध्यक्ष श्री संतोष गौतम श्री विष्णु दयाल चौहान श्री प्रमोद पांडे किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडे अनिल सिंह जीत बहादुर सिंह रामगोपाल शुक्ला दिहल दास मिश्रा ओंकार नाथ पांडे रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष पंकज‌ मिश्र राजकुमार शुक्ला विजय शंकर दुबे प्रमोद शुक्ला मनोज शुक्ला अजय त्रिपाठी बबलू रावत अनिल गुप्ता विकास पांडे सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *