भदोही। लीगल राइट्स काउन्सिल इंटरनेशनल के तत्वावधान में श्री रामजानकी मंदिर सुन्दरवन के प्रांगण में जल चौपाल नामक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता मंदिर की पीठाधीश्वर गुरु मां राजलक्ष्मी मंदा जी ने की। सभा को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति विभाग स्वतंत्रदेव सिंह ने अस्वस्थता के कारण ऑनलाइन संदेश एवं आशीर्वाद भेजा। सभा में ग्रामीण अंचल से आए 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं व पुरुषों को संबोधित करते हुए गुरु मां राजलक्ष्मी मंदा जी ने कहा कि जल स्वर्ण से भी अधिक मूल्यवान है। जल का स्तर निरंतर नीचे जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/जल को बचाया जा सकता है, इसे बनाया नहीं जा सकता। उन्होंने जल संरक्षण को नागरिक कर्तव्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर पद्मश्री एवं वाटर मैन ऑफ इंडिया उमाशंकर पांडेय, कुलपति काशी नरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर उमा श्रीवास्तव, कुलपति जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट, शिशिर कुमार पांडेय, महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार एमसी चतुर्वेदी सहित अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन संयोजक मनीष पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।