विशेश्वरगंज-श्रीनगर मार्ग पर सड़क किनारे गहरा गड्ढा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Share

बहराइच। विकासखंड विशेश्वरगंज के अंतर्गत विशेश्वरगंज से श्रीनगर जाने वाले मार्ग पर भागीरथ पुरवा गांव के पहले, हनुमान मंदिर से करीब 200 मीटर आगे सड़क के बिल्कुल किनारे एक बड़ा और गहरा गड्ढा बना हुआ है। यह गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।स्थानीय राहगीरों रामकुर, रक्षाराम और अयोध्या प्रसाद ने बताया कि रात के समय अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे कभी भी कोई बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

read more:https://khabarentertainment.in/the-drug-free-youth-developed-india-pledge-campaign-will-run-across-the-state-starting-august-2/उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क किनारे बने इस गहरे गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।मीणों ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा वहां चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग लगाई जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *