बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से राहत, पयागपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share

बहराइच ( पयागपुर )। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में बरी किए जाने के बाद पयागपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।फैसले की जानकारी मिलते ही कस्बे के बस स्टैंड चौराहा, कोट बाजार, भूपगंज बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।read more:https://khabarentertainment.in/32-complaints-registered-at-the-sampoorna-samadhan-diwas-sdm-issues-directives-for-quality-resolution/समर्थकों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए अदालत के फैसले का स्वागत किया।कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अदालत के निर्णय ने उनके विश्वास को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका की निष्पक्षता सर्वोपरि है।
इस मौके पर कमलेश सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, कपीश शर्मा, उमाशंकर तिवारी, कपीश सिंह, योगेंद्र सिंह और छोटू तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जश्न के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चाएं भी होती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *