नशा मुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प 

Share
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज “नशा मुक्त युवा फ़ॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देशभर के 28,000 से अधिक स्थानों से लाखों युवाओं एवं नागरिकों ने अभियान से जुड़कर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेश का श्रवण किया।इसी क्रम में रविवार को बलिया में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के समन्वय में अभियान का व्यापक आयोजन किया गया।मुख्य कार्यक्रम नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माल्देपुर में आयोजित हुआ,जहाँ प्रधानमंत्री के संदेश का सजीव प्रसारण किया गया और 200 से अधिक युवाओं ने प्रत्यक्ष रूप से सहभागिता की।इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय युवा मंडलों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से भी प्रधानमंत्री के संदेश के सामूहिक श्रवण का आयोजन किया गया।इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी प्रभावित करता है।
read more:https://khabarentertainment.in/path-becomes-difficult-for-shiva-devotees-during-sawan-route-to-gudchappar-shiva-temple-in-a-dilapidated-state/उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे की गिरफ्त में आए लोगों को सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के माध्यम से पुनर्वास एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को विभिन्न जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर संचालित किया जाएगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं से व्यसनमुक्त जीवन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।जिला युवा अधिकारी, MY Bharat रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम में शरद यादव (युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षा दल), शलभ उपाध्याय (नमामि गंगे परियोजना), नवीन कुमार सिंह, शुभम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में अनेक सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठनों, युवा मंडलों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *