बाराबंकी। यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक्सप्लोर स्कूल लखपेड़ाबाग में ताइक्वांडो कलर बेल्ट की परीक्षा संपन्न हुई। बाराबंकी ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में यह परीक्षा कराई गई। एक्सप्लोर स्कूल के ताइक्वांडो प्रशिक्षक कोच विकास धानुक ने बताया, परीक्षा में लगभग 50 स्टूडेंट ने प्रतिभाग किया। व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट के लिए संपन्न हुई ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट में बच्चों ने किक्स, पंच, फंडामेंटल्स, स्ट्रेचिंग और सेल्फ डिफेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाराबंकी ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शुभम धानुक की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। कलर बेल्ट टेस्ट में एक्जामिनर जयशंकर गुप्ता, निर्णायक दल में मोहम्मद रकीब, प्राची यादव और धीरज पांडे उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ इस अवसर पर विद्यालय के चेय मैन रवनीत सिंह और प्रिंसिपल डॉक्टर शुभांगी सिंह ने उपस्थित सभी बच्चों और अभिभावकों धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल अध्यापकों में वैभव श्रीवास्तव, अंकिता मिश्रा, प्रगति अवस्थी और प्रज्ञा शुक्ला ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। टेस्ट देने वाले खिलाड़ियों में चेतना मिश्रा, अन्वी सिंह, तेजस्विनी सिंह, निमिषा द्विवेदी सहित आदि आदि छात्र और छात्राएं शामिल रहे।