नागल। चार दिन पहले वोल्टेज करंट के चपेट में आने से घायल हुए गांव पांडोली निवासी 22 वर्षीय हसीन की हायर सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शनिवार देर शाम उसे गांव के कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सपूर्द ए खाक कर दिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ बताते चले कि बृहस्पतिवार दोपहर हसीन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गांव पांडोली कस्बे से डंपर ट्रैक्टर ट्राली में बजरी भरकर नागल गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर एमएलडी स्कूल के सामने एक प्लॉट में बजरी उतारते समय ट्रैक्टर का डंपर हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आकर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे सीएचसी सहित जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर चंडीगढ़ रेफर कर दिया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।