गंगोह। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब गंगोह ने श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के अंतर्गत 90 पौधों का वृक्षारोपण किया। क्लब की ओर से सड़क किनारे और एक रेस्टोरेंट परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण अभियान क्लब की अध्यक्ष डॉ. निर्मल जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जबकि कार्यक्रम की संयोजिका एवं प्रायोजक नेहा जैन रहीं। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. निर्मल जैन ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, हरित धरा और स्वस्थ जीवन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है तथा सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम संयोजिका नेहा जैन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ यदि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। क्लब की सचिव नमिता सिंघल ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने हरित भारत समृद्ध भारत के संकल्प को दोहराते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नेहा गोयल, सोनिका तायल, निशा गुप्ता, नीरा शर्मा, अनुराधा शर्मा, निधि जैन सहित क्लब की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।