चोरी की दो बैटरियों के साथ दो अभियुक्त धराए 

Share
भदोही। थाना ऊंज पुलिस ने पेट्रोल पंप परिसर से हुई बैटरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी की बैटरियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल रवाना कर दिया।उक्त थाना पर आवेदक रमेश यादव पुत्र स्व. रामसेवक यादव, निवासी ग्राम रइयापुर, थाना कोईरौना द्वारा तहरीर दी गई कि वह मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन, जीटी रोड, नवधन में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पेट्रोल पंप परिसर में सुरक्षा के दृष्टिगत खड़े ट्रक कंटेनर नंबर एमपी 09केसी4575 की ड्राइवर द्वारा निकाली गई डायनेक्स कंपनी की 2 काले रंग की बैटरियां बीती 29/30 जुलाई की रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गईं।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंज पर पुलिस द्वारा धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई। आज थाना ऊंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन के पास कलिंजरा नहर पुलिया के निकट से दो शातिर चोरों करन पुत्र राजू निवासी ग्राम पक्का पोखरा घोसिया, थाना औराई व सलीम शेख पुत्र दानिश शेख, निवासी जानकी नगर, थाना मुडाडोई, जिला वीरभूमि (पश्चिम बंगाल), हाल पता मोहल्ला मेवडापुर, थाना गोपीगंजको चोरी की 2 डायनेक्स कंपनी की बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *