टूल किट व प्रमाण-पत्र पाकर लाभार्थी हुए आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित

Share

बहराइच। जिला उद्योग केन्द्र परिसर में आयोजित टूल किट एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर एवं विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने विभिन्न ट्रेडों के चयनित लाभार्थियों को टूल किट एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड के लगभग 100, हलवाई ट्रेड के 20 तथा ओडीओपी योजना के तहत गेहूं के डंठल से कलाकृतियां बनाने हेतु 30 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इनमें 12 लाभार्थी जनजाति वर्ग से भी शामिल रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनों विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।read  more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को कुशल बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकें।विधायकों ने लाभार्थियों से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का भी अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की, जिसके तहत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है।कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपना दल जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र पटेल, संजय सोनकर, चेयरमैन जितेंद्र मदेशिया, रामानंद मौर्य, नरेश पासवान, कमलेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *