गाजीपुर में ‘मिशन शक्ति’ का सख्त पहरा: बाजारों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने शोहदों पर कसी नकेल

Share
गाजीपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद गाजीपुर में व्यापक स्तर पर जागरूकता और सुरक्षा अभियान चलाया गया।अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल ने पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं और छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों एवं पुलिस की त्वरित सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई।वहीं, जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल, कॉलेज, बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/अभियान के दौरान संदिग्ध एवं मनचलों की जांच की गई तथा शोहदागर्दी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *