वाराणसी से आए पवित्र कलश की संत रविदास मंदिर में स्थापना

Share
लखनऊ। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को कृष्णा नगर स्थित संत रविदास मंदिर, बारा बिरवा में वाराणसी से आए पवित्र कलश की विधि-विधान से स्थापना की गई।भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कलश की स्थापना करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने का संदेश देते हैं।reda more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ कार्यक्रम में महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, अभियान संयोजक सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, वरिष्ठ नेता मान सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, सौरभ वाल्मीकि, सतवीर, राजेश चौधरी, अमृता वर्मा, विपिन सोनकर, शैलू सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *