लखनऊ।जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, महानगर लखनऊ में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा, विद्यालय की निदेशका नेहा गोयल तथा हेडमिस्ट्रेस शैली दवरा उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत एवं अभिनंदन से हुआ। इसके उपरांत मुख्य अतिथि, निदेशक, हेडमिस्ट्रेस, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर वृक्षों के महत्व और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।अपने संबोधन में श्री राजीव मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक बच्चा एक पेड़ अवश्य लगाए, उसकी नियमित देखभाल करे तथा हर वर्ष उसका “जन्मदिन” मनाए।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/ उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।विद्यालय की निदेशका नेहा गोयल एवं हेडमिस्ट्रेस शैली डावरा ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा वृक्षारोपण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।