भदोही। श्रावण मास के पावन प्रथम दिवस प्रतिपदा तिथि पर ग्राम सोनहर स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। आचार्य प्रदीप दुबे के नेतृत्व में काशी से पधारे बटुक ब्राह्मण पंडित आर्यन दुबे, पंडित अंबुज तिवारी, पंडित पीयूष तिवारी एवं पंडित अमन द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक कराया। अनुष्ठान के मुख्य यजमान श्री शंकर गिरी एवं डॉ. महेश गिरी रहे। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, क्षेत्र की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की गई।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/
रुद्राभिषेक के अवसर पर एडवोकेट विकास गिरी, संदीप गिरी, प्रेम गिरी, हरिओम गिरी, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ला, प्रिंस तिवारी, एडवोकेट धीरज राय, सुरेश दुबे, मनीष यादव, बबलू यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।