प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

Share
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धरवां गांव में बुधवार की रात एक 22 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार की भोर में होने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे और आपसी सुलह-समझौते के आधार पर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान विवाहिता के चाचा सामू बिंद ने पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते से शव को कब्जे में लेकर मृतका के पति को भी थाने ले आई। पुलिस अब मृतका के पिता के आने का इंतजार कर रही है। प्रभारी उपनिरीक्षक औरंगजेब खान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार मृतका प्रीति बिंद (22) पुत्री रामू बिंद निवासी विद्या पारा, थाना कोतवाली सदर की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व धरवां गांव निवासी बिजई बिंद के पुत्र दयालू बिंद के साथ प्रेम विवाह के रूप में हुई थी।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात ग्रामीणों ने बताई है।ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अपनी मां से अलग रह रहे थे। पति दयालू बिंद छत ढलाई का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि वह शराब का भी आदी हो गया था, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।बताया जाता है कि दयालू बिंद करीब दो वर्ष पहले काम के सिलसिले में विद्या पारा गया था, जहां उसकी मुलाकात प्रीति से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए। इसके बाद डेढ़ वर्ष पहले परिवार की सहमति से दोनों का विवाह हुआ था। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी।करीब एक माह पहले ही दोनों वापस गांव लौटकर अलग रहने लगे थे। इसी बीच बुधवार की रात प्रीति ने कमरे के ऊपर करकट में लगी बल्ली में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौते की चर्चा भी चल रही थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *