*उर्वरक दुकानों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन लाइसेंस निलंबित; पांच विक्रेताओं को नोटिस*

Share
*फिरोजाबाद*। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने गुरुवार को तहसील सिरसागंज क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर तीन उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए, जबकि पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही दो उर्वरकों के नमूने जांच के लिए लिए गए।निरीक्षण के दौरान प्रताप खाद भंडार, काठफोरी एवं श्री राधा कृष्ण खाद एवं बीज भंडार, सिरसागंज से उर्वरकों के नमूने संग्रहित किए गए। वहीं रेट बोर्ड व स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित न करने, स्टॉक एवं विक्रय पंजिका अद्यतन न रखने तथा अभिलेखों में अनियमितता मिलने पर कृषक सेवा केंद्र काठफोरी, प्रशांत ट्रेडर्स सराय मुरलीधर, राधा कृष्ण खाद एवं बीज भंडार सिरसागंज, करिश्मा खाद भंडार सिरसागंज तथा आर.एस. खाद भंडार काठफोरी को नोटिस जारी किया गया।प्रताप खाद भंडार काठफोरी पर बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बिक्री करने तथा प्रबल खाद भंडार सिरसागंज पर स्टॉक दूसरी दुकान में रखने और स्टॉक व विक्रय पंजिका न मिलने के कारण दोनों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/वहीं बघेल खाद बीज भंडार काठफोरी के संचालक द्वारा जांच टीम को देखकर दुकान बंद कर देने के कारण निरीक्षण नहीं हो सका, जिस पर उसका लाइसेंस भी अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को किसानों को यूरिया व डीएपी के वैकल्पिक उर्वरकों के बारे में जागरूक करने, रेट बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित रखने, स्टॉक व विक्रय पंजिका अद्यतन रखने तथा पीओएस मशीन के माध्यम से ही निर्धारित मात्रा में उर्वरकों का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैगिंग, ओवररेटिंग, जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा बिना अभिलेख बिक्री जैसी शिकायत मिलने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश-1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में यूरिया 17,685 मीट्रिक टन, डीएपी 6,886 मीट्रिक टन, एनपीके 3,421 मीट्रिक टन, एमओपी 5,361 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 1,951 मीट्रिक टन उपलब्ध है। शिकोहाबाद रैक प्वाइंट पर एचयूआरएल कंपनी की यूरिया की नई रैक भी प्राप्त हुई है, जिसकी आपूर्ति समितियों एवं निजी विक्रेताओं को कराई गई है।उन्होंने किसानों से अपील की कि खरीफ फसलों की आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक खरीदें, अनावश्यक भंडारण न करें तथा खरीद के समय रसीद अवश्य लें। उर्वरक संबंधी किसी भी समस्या पर किसान जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9084557126 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *