*फिरोजाबाद*। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में ‘निपुण भारत मिशन’ के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीडीओ ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए और आकस्मिक निरीक्षण नियमित रूप से किए जाएं।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। शिकोहाबाद और एका ब्लॉक में नामांकन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ प्राथमिक विद्यालय लड़ीह के निर्माण की खराब गुणवत्ता पर संबंधित कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधार न होने पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।सीडीओ ने विद्यालयों में दिव्यांग सुलभ शौचालयों का निर्माण समय पर पूरा कराने, सभी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराने, बच्चों को जमीन पर बैठाकर भोजन न कराने तथा हाईटेंशन बिजली लाइनों को विद्यालयों के ऊपर से हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।